Punjab Municipal Corporation Election: पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, आज ही घोषित होंगे नतीजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्र पर मतगणना होगी। पंजाब में पांच नगर निगमों - अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा के अलावा 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 3,336 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन चुनावों के लिए कुल 3,809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर निकाय चुनावों में 17.75 लाख महिलाओं सहित कुल 37.32 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नगर निकाय चुनाव को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नवंबर में हुए चार विधानसभा उपचुनावों में से तीन में जीत हासिल करने के बाद नगर निगम चुनावों में भी अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी। इन चुनावों के जरिए शहरी मतदाताओं के बीच सत्तारूढ़ पार्टी की लोकप्रियता का पता चलेगा। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों से पहले ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए और प्रचार किया। ‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अमन अरोड़ा की भी यह पहली परीक्षा होगी। इन चुनावों में कांग्रेस का भी बहुत कुछ दांव पर लगा है। कांग्रेस को अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला नगर निगमों में बहुमत मिला था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भी नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- जयपुर अग्निकांड: गैस टैंकर में आग लगने से हुए हादसे में अब तक 14 मौतें, बस का 16 महीने पहले खत्म हो चुका था परमिट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म