Lucknow Weather: कल से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, 26 और 27 दिसंबर को होगी बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

22 और 23 दिसंबर को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

लखनऊ, अमृत विचार: आगामी 22 दिसंबर से मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। पारा लुढ़कने के साथ ही लोगों को इस बार कड़ाके की ठंड का अहसास हो सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। यही नहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 और 27 को हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। सुबह और शाम के वक्त मौसम में ठंडक आ चुकी है।

हालांकि शुक्रवार को धूप के कारण गलन और ठिठुरन कम रही। हवा पूर्व दिशा से चली। अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से .9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाएं कम होंगी। जिससे अगले 48 घंटों के दौरान 22 एवं 23 दिसंबर को तापमान में गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण 24 दिसंबर से पुन: पूर्व दिशा से हवा चलेगी और तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। 26 और 27 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तापमान
दिनांक - अधिकतम न्यूनतम

15 दिसंबर - 25.2 - 5.5

16 दिसंबर - 26.2 - 7.4

17 दिसंबर - 26.8 - 8.3

18 दिसंबर - 26.9 - 9.2

19 दिसंबर - 24.3 - 9.0

20 दिसंबर - 25.3 - 9.0

यह भी पढ़ेः CAT 2024 Result: कैट रिजल्ट जारी, 14 उम्मीदवारों ने हासिल किये 100 पर्सेंटाइल

संबंधित समाचार