कानपुर में सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक: गृहमंत्री अमित शाह की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली, "राम नाम सत्य है" के नारे भी लगाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में शनिवार को सपाइयों ने गृहमंत्री अमित शाह की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। अर्थी निकाल "राम नाम सत्य है" के नारे भी लगाए। डीएम को ज्ञापन देने से रोके जाने पर सपाइयों ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कई सपाई बंद गेट के ऊपर ही चढ़ गए।

SP Protests 2 Kanpur

सपाइयों को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय से निकलते ही पुलिस ने परेड चौराहे पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने सपाइयों से पुतला छीनने का प्रयास किया। सपाई बाबा साहेब पर टिप्पणी करने से आक्रोश है। प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजनसभा अर्पित यादव और पुलिस में खींचतान भी हुई। प्रतीकात्मक अर्थी निकालने के दौरान इंडिया गठबंधन नेताओं और पुलिस में नोंकझोंक हुई। इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई, मो. हसन रूमी, जिलाध्यक्ष फजल महमूद, प्रवीन सिंह, बंटी यादव समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।

SP Protests 1

ये भी पढ़ें- Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कानपुर-मदुरै एक्सप्रेस सहित 8 ट्रेनें निरस्त, इन ट्रेनों में एडवांस बुकिंग कराने वाले यात्री ऐसे ले सकते रिफंड

संबंधित समाचार