लखीमपुर खीरी: अक्रोशित सपाइयों ने फूंका अमित शाह का पुतला, महिला सभा की अध्यक्ष झुलसीं

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पुलिस के सामने पुतले को लगाई आग, असहाय खड़ी रही पुलिस

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने विलोबी मैदान में हाथों में आंबेडकर की फोटो लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सयुस के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंक दिया। पुलिस पुतले को छीनने का भी साहस नहीं जुटाई पाई। पुतला फूंकने के दौरान सपा महिला सभा की अध्यक्ष प्रख्याति खरे की उंगलियां भी झुलस गईं। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह करीब दस बजे से विलोबी मैदान में एकत्र होने लगे। इसको देखते हुए भारी पुलिस बल को भी मौके पर तैनात कर दिया गया। दोपहर करीब 11 बजे पदाधिकारियों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू किया। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की है, जो काफी निंदनीय है। इससे देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। देश की जनता बाबा साहब के अपना को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सपा का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान को मजबूत बनाना है जिससे दलित, पिछडे समाज में खुशहाली आए। जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर को पीड़ित, शोषित, वंचित वर्ग के लोग भगवान की तरह मानते हैं। गृह मंत्री के बयानों से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं गृह मंत्री की इस टिप्पणी से दलित, पिछड़ों के प्रति भाजपा के संविधान विरोधी मानसिकता प्रकट होती है। सभा को सपा नेता मोहन वाजपेई, पूर्व विधायक विनय तिवारी, सुनील लाला, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शन कारी भाजपा और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही देश की जनता से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मौके पर मौजूद एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह को सौंपा। इसी बीच धरना-प्रदर्शन में शामिल सपा लोहिया वाहिनी के सदस्यों ने अमित शाह के पुतले को आग लगा दी और जूतों-चप्पलों से पिटाई करने लगी। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुतला जलाए जाने के दौरान मौके पर मौजूद सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरे के दोनों हाथों की उंगलियां भी झुलस गईं। पुलिस असहाय खड़े होकर देखती रही।

धरना-प्रदर्शन में यह लोग रहे शामिल
धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देते समय अंसार महलूद, पूर्व विधायक रामसरन, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम खां, श्रीकृष्ण राज, रा रघुवीर सिंह यादव, खीरी सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा, आरपी चौधरी, विजय पाठक, अशोक कश्यप, हिमांशू पटेल, नरेश यादव, वीरेन्द्र वर्मा वीरू, सुरेन्द्र भण्डारी, इसरार अहमद, अमित वर्मा, यशमोहन पटेल, प्रवीन यादव, मोहम्मद अफजाल, उमेश गिरि, शेर सिंह यादव, उदय भान यादव, अशोक वर्मा, आकाश गुप्ता, हेमंत भार्गव, भूपेन्द्र सिंह वर्मा, अजय सिंह, सुभाष कश्यप, मुन्ना यादव, रामजीवन यादव, जितेन्द्र वर्मा, आरती जनवार, बिटोला बेगम, मिर्जा शेखू, अक्षय राज, सुधीर यादव, राघवेंद्र गौतम, दानिश अब्दुल्ला, दीपू तिवारी, नेत्र प्रकाश मिश्रा, भरत लाल कश्यप, अनुराग त्रिवेदी, धर्मदत्त कुनाल, शहनवाज, अरशद, एहतिशाम खान, हकीउल्ला आदि रहे।

जलते पुतले को पैरों और डंडों से बुझाती रही पुलिस
विलोबी मैदान में सपा प्रदर्शन के दौरान अमित शाह का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तो तैनात किया गया, लेकिन उसके पास आग बुझाने के कोई संसाधन भी नहीं थे। फायर बिग्रेड भी मौजूद नहीं थी। कार्यकर्ताओं ने जब पुतले को आग लगाई और उसकी पिटाई की। तब पुलिस हरकत में आई। पुलिस बूटों और डंडों से पुतले को बुझाती नजर आई।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: बाइक स्टैंड के कर्मचारियों ने बीडीसी को कमरे में बंद कर पीटा, FIR

संबंधित समाचार