कासगंज: बेटे की प्रेमिका के परिजनों ने की थी मारपीट, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान हुई वृद्ध की मौत

कासगंज, अमृत विचार। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपनी प्रेमिका के परिजनों पर पिता के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला सूखा निवासी राहुल पुत्र सुमेर सिंह के खिलाफ 12 दिसंबर को गांव की ही युवती भगाने का आरोप था। युवती के पिता ने नामजद राहुल सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर राहुल के पिता सुमेर के साथ युवती के परिजनों ने 13 दिसंबर को घर पर आकर मारपीट कर दी। जिससे उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें अलीगढ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर अलीगढ़ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया। जहां 21 दिसंबर को सुमेर की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर कासगंज आ गए। जहां युवती के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। सोरों कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोरहा चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के बेटे के खिलाफ 12 दिसंबर को युवती भगाने का मामला दर्ज था। इसी बात को लेकर मृतक के परिजन मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। फिर भी मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म