रामपुर: मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की गोली से हुआ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार: थाना शहजादनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज हो रहा है। पुलिस को उसके पास एक बाइक तमंचा, कारतूस व पशु काटने के उपकरण बरामद किए।

थाना शहजादनगर प्रभारी हरेंद्र कुमार रविवार की रात को टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी ग्राम नसरतनगर से नारायनपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक मोटर साइकिल आती हुई दिखायी। बाइक सवार पुलिस की जीप को अपने सामने देखकर मोटर साइकिल को मोड़कर तेजी से ले जाने लगा। बाइक सवार की  इस हरकत को देखकर पुलिस वालों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस हूटर बजाते हुए पुलिस जीप से पीछा किया। 

श्मशान घाट रोड नाले के तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर मोड़ते समय बाइक का पहिया फिसलकर पेड़ से टकराकर खेत की गड्ढे में फंस गया। उसके बाद आरोपी  ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार  बदमाश ने अपना नाम समीर पुत्र बशीर निवासी ग्राम जुठिया थाना शहजादनगर बताया। घायल समीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का गोकश अपराधी है। जिसके द्वारा 10  नवंबर को थाना शहजादनगर क्षेत्रान्तर्गत जंगल ग्राम नसरनगर में नाले के पास गोकशी की गई थी।  

यह भी पढ़ें- रामपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दोस्त, एक की मौत तो दूसरा घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज