मायावती ने मुनकाद अली को अध्यक्ष पद से हटाया, ये रही वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अघ्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर हुये उपचुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुनकाद अली को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है । बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम राजभर को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मायावती ने ट्वीट कर यह …


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अघ्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर हुये उपचुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुनकाद अली को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है । बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम राजभर को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मायावती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद बड़ा फैसला लिया है। भीम राजभर मऊ के हैं। मुनकाद अली को उत्तराखंड का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। मायावती ने ट्वीट किया, ‘यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही भीम राजभर, निवासी ज़िला मऊ (आज़मगढ़ मण्डल) को बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संबंधित समाचार