बरेली: चौकी के सामने मां-बेटी का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’, पुलिस के भी फूले हाथ-पांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीतापुर-बरेली हाईवे पर नकटिया चौकी के ठीक सामने रविवार दोपहर मां-बेटी ने हंगामा शुरू कर दिया। मां-बेटी सड़क पर लेट गईं, जिसकी वजह से दोनों तरफ से ट्रैफिक रुक गया। जाम लगता देख पुलिसकर्मियों ने मां-बेटी को समझाकर हटाने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं मानीं। इसके बाद दोनों को सख्ती से …

बरेली, अमृत विचार। सीतापुर-बरेली हाईवे पर नकटिया चौकी के ठीक सामने रविवार दोपहर मां-बेटी ने हंगामा शुरू कर दिया। मां-बेटी सड़क पर लेट गईं, जिसकी वजह से दोनों तरफ से ट्रैफिक रुक गया। जाम लगता देख पुलिसकर्मियों ने मां-बेटी को समझाकर हटाने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं मानीं। इसके बाद दोनों को सख्ती से हटाया गया और महिला पुलिस को भी बुलाया गया। काफी देर के बाद दोनों हटीं और घर जाने की बात कहकर चली गईं। इसके कुछ देर बाद वे दोनों एसएसपी आवास पहुंच गईं और वहां भी हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस की मानें तो दोनों अपनी बहू को घर से निकालना चाहती हैं।

रविवार दोपहर में होमगार्ड दिनेश की पत्नी प्रीति को घर से निकालने को लेकर उसकी मां उर्मिला ने झगड़ा किया। उर्मिला के साथ में उसकी बेटी रेनू भी थी। तीनों चौकी पर पहुंची। पुलिस तीनों को समझा रही थी कि सभी घर में आराम से रहें लेकिन इसी दौरान अचानक उर्मिला और रेनू ने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों ने खुद को आग लगाने की धमकी दी और उसके बाद सड़क पर लेट गईं। सड़क पर लेटते ही पुलिस के हाथ पांव-फूल गए। बीचो बीच सड़क पर लेटने की वजह से वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हुई। दोनों के साथ हादसा न हो, इसके चलते पुलिसकर्मी उन्हें समझाने लगे और रास्ते से हटकर चौकी में बात करने की बात कही। किसी तरह पुलिसकर्मी साइड से वाहनों को गुजारने लगी।

जब काफी देर हो गई तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर हटाने का प्रयास किया। इस पर दोनों ने हंगामा तेज कर दिया। पुलिस मां को पकड़ती तो बहन वाहन के सामने आ जाती और जब बहन को पकड़ती तो मां सामने आ जाती। महिला पुलिसकर्मियों के न होने की वजह से पुलिसकर्मी सख्ती नहीं कर पा रहे थे। जब जाम लगने लगा तो पुलिस ने फटकार लगाते हुए दोनों को हटने के लिए कहा लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने महिला पुलिस को बुलाने की बात कही। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दोनों को वहां से हटाया।

एसएसपी आवास पहुंचकर भी किया हंगामा
कुछ देर बाद दोनों घर जाने की बात कहकर चौकी से चली गईं लेकिन उसके बाद वह सीधे एसएसपी आवास पर पहुंच गईं और वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। एसएसपी आवास से कैंट पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाने ले गई। उसके बाद दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज नकटिया विदेश सिंह ने बताया कि होमगार्ड की पत्नी के रहने को लेकर होमगार्ड की मां और बहन ने झगड़ा किया था। दोनों ने चौकी के सामने सड़क पर लेटकर और फिर एसएसपी आवास में हंगामा किया। दोनों का शांति भंग में चालान किया है।

संबंधित समाचार