फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। देश के जाने-माने फिल्मकार श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बेनेगल की पुत्री पिया ने यह जानकारी दी। बेनेगल को 1970 और 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘निशांत’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा में समानांतर सिनेमा की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है। 

पिया बेनेगल ने बताया कि उनके पिता को किडनी की गंभीर बीमारी थी। जिसके कारण मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में शाम 6 बजकर 38 मिनट पर निधन हो गया। वॉकहार्ट अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बेनेगल आईसीयू में भर्ती थे। अपने शानदार करियर में बेनेगल ने विभिन्न मुद्दों पर फिल्में, वृत्तचित्र और टेलीविजन धारावाहिक बनाए, जिनमें भारत एक खोज और संविधान शामिल हैं। उन्होंने 14 दिसंबर को ही अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। अपने जन्मदिवस के अवसर पर बेनेगल ने  बताया था कि उन्हें डायलिसिस के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता है। बेनेगल के परिवार में उनकी पत्नी नीरा बेनेगल और बेटी हैं। भूमिका,जुनून,मंडी,सूरज का सातवां घोड़ा,मम्मो और सरदारी बेगम को हिंदी सिनेमा में उनकी कलात्मक फिल्मों में गिना जाता है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म