मुरादाबाद : सांता बनकर जिंगल बेल, जिंगल बेल पर बच्चों ने किया नृत्य 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांधी नगर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय की जयंती भी मनी

मुरादाबाद। गांधी नगर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस पर्व के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय की जयंती भी मनाई गई। ईसा मसीह के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 

जिंगल बेल, जिंगल बेल गीत पर छोटे बच्चों ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। क्रिसमस ट्री सजाया गया। सेंटा क्लाज ने बच्चों को टाफियां वितरित की। प्री प्राइमरी के बच्चों ने सदभावना रैली निकाली। इसका उद्देश्य सभी समुदायों को साथ लेकर देश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाना और आपसी भाईचारा बढ़ाना था। यह कार्यक्रम शास्त्री सदन ओर से किया गया। पार्लियामेंट हाउस की चीफ वार्डन सोना रस्तोगी, शास्त्री हाउस की वार्डन नीलम अग्रवाल ने क्रिसमस की बधाइयां दीं।  

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि शर्मा ने क्रिसमस का महत्व और उसे मनाने का तरीका बताया। कहा कि ईसा मसीह ने मानवता की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनसे प्रेरणा लेकर हमें भी दूसरों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन नीलम अग्रवाल ने किया। इस दौरान  नेहा गुप्ता, विभोर भटनागर,मयंक सिंह, सुनीता अग्रवाल,  कंचन गोयल, दीपाली, कीर्ति गगनेजा आदि कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : महानगर के चर्चों में हुईं विशेष प्रार्थना सभाएं, गूंजे प्रभु यीशु मसीह के गीत

 

संबंधित समाचार