बरेली: सड़क हादसों ने बुझा दिए कई घरों के चिराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार घरों के चिराग बुझ गए। इससे दीपावली की खुशियों को ग्रहण लग गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसों का शिकार हुए लोग अपना अपना काम निपटाकर दीवाली का पर्व मनाने के लिए घर जा रहे थे। उनके अपने घर पर …

बरेली, अमृत विचार। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार घरों के चिराग बुझ गए। इससे दीपावली की खुशियों को ग्रहण लग गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसों का शिकार हुए लोग अपना अपना काम निपटाकर दीवाली का पर्व मनाने के लिए घर जा रहे थे। उनके अपने घर पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन खुशियां की जगह घरों पर गम की खबर पहुंची।

हादसा -1: सड़क हादसे में एमआर की मौत
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा निवासी मोहित वर्मा एमआर थे। वह शनिवार को अपना काम निपटाकर घर आ रहे थे। मोहित के भाई सुमित ने बताया कि वह शाहजहांपुर के कटरा से काम निपटा कर बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में फतेहगंज पूर्वी के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से परिवार मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा -2: बेटे के साथ जा रहे पिता को बाइक ने मारी टक्कर
देवरनियां थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। देवरनियां निवासी अमित ने बताया कि उनके गांव में रहने वाले कांता प्रसाद मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को वह साइकिल से अपने बेटे को घुमाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कांताप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा अंकित घायल हो गया।

हादसा -3: पत्नी की दवा लेकर युवक की हादसे में मौत
देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी धीर सिंह अपनी पत्नी रज्जो के दवाई लेने के लिए नैनीताल हाइवे पर कनमन में दवा लेने के लिए गए थे। वहा से वापस आते वक्त रास्ते में धीर सिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेज, लेकिन धीर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा- 4: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
बारादरी के कुसुम नगर निवासी जगदीश (49) मशीनों को ठीक करने का काम करते हैं। भाई राजकुमार ने बताया कि जगदीश की इकलौती बेटी प्रीती ने जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ अकेले रह रहे थे। पांच नवंबर को वह अपनी स्कूटी खड़ी करने हाफिजगंज के खाईखेड़ा जा रहे थे। जहां से बाइक से वह पूरनपुर काम पर जाते। इसी दौरान रिठौरा में उनकी स्कूटी तांगे से टकरा गई और वह घायल हो गये। निजी अस्पताल में शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

संबंधित समाचार