गोरखपुर: कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत छह की मौत, चार घायल
गोरखपुर। सिद्धार्थनगर के धौसा गांव में सोमवार सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, 10 लोग बच्चे का मुंडन कराने कार से बिहार में सिवान के मैरवां धाम जा रहे थे, तभी मधुबनिया मार्ग पर यह …
गोरखपुर। सिद्धार्थनगर के धौसा गांव में सोमवार सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, 10 लोग बच्चे का मुंडन कराने कार से बिहार में सिवान के मैरवां धाम जा रहे थे, तभी मधुबनिया मार्ग पर यह हादसा हो गया ।
सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों में उमेश (18), हिमांशु (तीन), शिवांगी (आठ), सावित्री (42), सरस्वती (67) और कमलावती (35) शामिल है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें सविता देवी, मुनील, गीता और शिवांशु शामिल हैं। उन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
