हरमनप्रीत सिंह बोले-हॉकी इंडिया लीग ने हमें बुलंदियों तक पहुंचाया, महिला टीम के लिए भी यही अपेक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राउरकेला। भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि हॉकी इंडिया लीग से महिला टीम को उसी तरह फायदा होगा जिस पर उनकी टीम को हुआ और वे ओलंपिक पदक जीतने में कामयाब रहे। पुरुष लीग में आठ टीमें होंगी और पहली बार हो रही महिला लीग में छह टीमें रहेंगी। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पांच दशक बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते। 

हरमनप्रीत ने एक विज्ञप्ति में कहा, हॉकी इंडिया लीग का प्रभाव भारतीय पुरूष हॉकी टीम में आज तक देखा जा सकता है। ओलंपिक में टीम की सफलता का एक कारण यह भी है कि कैरियर की शुरूआत में लीग से हमें काफी एक्सपोजर मिला। उन्होंने कहा, नामी गिरामी खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलने से हम बेहतर खिलाड़ी बने।

उन्होंने कहा, इस बार महिला लीग भी शुरू हो रही है और मुझे पूरा यकीन है कि इससे महिला टीम को भी उसी तरह से भविष्य में फायदा मिलेगा। हरमनप्रीत हॉकी इंडिया लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं जिन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रूपये में खरीदा। 

ये भी पढ़ें ; VIDEO : विराट कोहली और सैम कोंस्टस में मैदान पर हुई झड़प, अंपायरों ने संभाला मोर्चा 

 

संबंधित समाचार