मुरादाबाद : विधानसभा घेराव के दौरान युवा नेता की मौत के लिए कांग्रेसियों ने पुलिस को बताया जिम्मेदार, घटना की जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान पार्टी के युवा नेता की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेसियों ने इस घटना की जांच की मांग कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को सौपा। गुरुवार को जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद व महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस के विधानसभा घेराव में पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण कारवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घेराव को विफल बनाने के लिए पुलिस ने बेबजह सख्ती की। जिसके चलते गोरखपुर निवासी युवा कांग्रेस नेता प्रभात पाण्डे की मौत हो गई थी।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि  माता पिता की इकलौती संतान की मौत के बाद भी शासन ने इस मामले पर कोई गौर नहीं किया। कहा कि कांग्रेस मामले की जांच की मांग करती है। कांग्रेस की जिला व महानगर इकाई ने जिला प्रशासन के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। इसमे राज्यपाल से हस्तक्षेप कर घटना की व्यापक जांच व दोषी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दंडित करने  की मांग कांग्रेस नेताओं ने की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी, अनूप दुबे, अनुराग शर्मा, प्रमोद कौशिक, नेम सिंह, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेन्द्र वाल्मीकि, श्यामसरण, अकरम खां,हनीफ खा, अनिल गुर्जर, शिवराज सिंह गुर्जर, मंगलसेन, मोहतशीम मुख्तार, लाल सिंह, नदीम कातिब व नाजिम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कारोबारी से मांगे 50 लाख, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका