IND vs AUS 4th Test : मेलबर्न टेस्ट में भारत के 5 विकेट गिरे, अब मंडराया फॉलोऑन का खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 474 रन के जवाब में भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होते समय ऋषभ पंत छह और रविंद्र जडेजा चार रन बना कर खेल रहे थे। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी से अब भी 310 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 311 रन से की थी। अनुभवी स्टीव स्मिथ (140) ने टेस्ट में अपनी 34वीं शतकीय पारी खेलने के अलावा कप्तान पैट कमिंस (49) के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन और मिशेल स्टार्क (15) के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी कर टीम को 450 रन के पार पहुंचाया। 

भारत ने चायकाल तक दो विकेट पर 51 रन बना लिए 
जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 474 के स्कोर पर रोकने के बाद चायकाल तक दो विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां के कल के छह विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरु किया। रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (49) को आउटकर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। जडेजा ने इसके बाद मिचेल स्टार्क (15) कोभी अपना शिकार बना लिया। स्टीव स्मिथ को आकाश दीप ने बोल्ड आउट किया। स्मिथ ने 197 गेंदों में 140 रनों की पारी खेली।

नेथन लायन (13) को बुमराह ने पगबाधा कर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 474 के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिये। रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। आकाश दीप ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र आठ रन पर कप्तान रोहित शर्मा (तीन) का विकेट गवां दिया। रोहित को पैट कमिंस ने आउट किया। इसके बाद चायकाल से ठीक पहले कमिंस ने केएल राहुल (24) को आउटकर भारत को दूसरा झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर पैट कमिंस ने दो विकेट लिये। 

ये भी पढ़ें : IND vs AUS : विराट कोहली पर लगा मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता