अमरोहा : युवती ने गंगा में छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला (अमरोहा), अमृत विचार। किसी बात को लेकर परिवार वालों की डांट से नाराज होकर युवती ने बृजघाट गंगा पुल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने युवती को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को परिवार वालों को सौंप दिया।

गजरौला क्षेत्र के गांव निवासी युवती की 16 जनवरी को शादी है। जिसकी तैयारियां घर में चल रही हैं। इसी दौरान परिवार वालों ने किसी बात को लेकर युवती को डांट दिया। जिससे नाराज होकर युवती ने शुक्रवार सुबह बृजघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने युवती को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया। शोर होने पर आसपास मौजूद लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को परिवार वालों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं : अमरोहा : मारपीट मामले में छात्र, उसके परिजनों और 8-10 अज्ञात पर एफआईआर

संबंधित समाचार