प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश को दी बधाई, साथ ही कहीं ये बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ सोमवार को शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) परिवार राज्य की उन्नति के लिये मिलकर काम करेगा। दस नवंबर को बिहार विधानसभा के नतीजों में नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ सोमवार को शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) परिवार राज्य की उन्नति के लिये मिलकर काम करेगा। दस नवंबर को बिहार विधानसभा के नतीजों में नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग विजयी हुआ। नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल को आज राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नीतीश सातवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। मोदी ने नीतीश की अगुवाई में आज शपथ लेने वाले नये मंत्रिमंडल को बधाई संदेश में कहा,” नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं जिन्होंने आज मंत्रिपद की शपथ ली। राजग परिवार मिलकर बिहार की तरक्की के लिये काम करेगा। मैं केंद्र की तरफ से बिहार के कल्याण के लिये हरसंभव सहयोग का भरोसा देता हूं।
