बुलंदशहर: सट्टा माफिया त्रिलोक चंद्र के तीन मकानों को पुलिस ने किया कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर पुलिस ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात सट्टा मफियाना त्रिलोक चंद्र पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर नगर स्थित उसके तीन मकानों को कुर्क कर दिया है। कुर्क मकानों की कीमत ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि न्यायालय जिलाधिकारी बुलंदशहर के आदेश के अनुपालन में रविवार सुबह एसएसपी ऋजुल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ त्रिलोक चंद्र उर्फ त्रिलोकी के बुलंदशहर नगर स्थित मोहल्ला देवीपुरा प्रथम के मकान पर पहुंचा और तथा धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 के तहत क्षेत्र में जन सामान्य को मुनादी करके सूचित किया कि न्यायालय के आदेश के बिना उक्त तीनो मकानो कोई भी व्यक्ति न तो खरीदेगा, न बेचेगा और न ही मकान मे प्रवेश करेगा। 

सट्टा माफिया के तीनों मकानों की कीमत 2.5 करोड आंकी गई है। एसएसपी ने बताया कि त्रिलोकचन्द उर्फ त्रिलोकी पर जुआ सट्टा एनडीपीएस आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं के दो दर्जन मुकदमे थाना बुलंदशहर देहात बुलंदशहर नगर में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि त्रिलोकचंद्र का सट्टे से संबंधित कारोबार जनपद बुलंदशहर हापुड़ गौतम बुद्ध नगर तक फैला हुआ है।  

ये भी पढ़ें:- मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर राहुल ने उठाए सवाल तो नड्डा ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस ‘घटिया राजनीति’ कर रही

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म