Bareilly: मुस्लिम खुद तोड़ने लगे मस्जिद का हिस्सा, जानें क्या है पूरा मामला? पुलिस बल भी रहा मौजूद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मीरगंज, अमृत विचार : मीरगंज के गांव तिलमास में तालाब की जमीन में बने मस्जिद के कुछ हिस्से को मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वयं तोड़कर हटाना शुरू कर दिया। दरअसल सोमवार शाम बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस को देखकर मुस्लिम समाज के लोग खुद तालाब की जमीन में बने मस्जिद के हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया, बुजु खाने के कुछ हिस्से को तोड़ दिया, शेष को मंगलवार को तोड़कर हटा देंगे। एहतियातन सोमवार शाम को दो घंटे तक गांव में पुलिस बल मौजूद रहा।

बता दें कि गांव के एक युवक ने मस्जिद को तालाब की जमीन बनवाने का आरोप लगाकर एक्स पर अधिकारियों को टैग करते हुए रविवार को पोस्ट करके शिकायत की थी। कुछ ही देर बाद उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार डॉ. विशाल कुमार शर्मा, सीओ अंजनी कुमार तिवारी राजस्व टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच की गई तो मस्जिद का नया निर्माण होना नहीं पाया गया। मस्जिद का कुछ हिस्सा तालाब में पाया गया, जिसे मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद से हटाने की सहमति जताई। 

उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि मस्जिद का जितना हिस्सा तालाब में बना हुआ है उसे तोड़ने के लिए लोग स्वयं राजी हो गए हैं और तोड़ रहे है। इस मामले को लेकर गांव में पूर्णतया शान्ति है किसी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति नहीं हैं। गांव में पुलिस सोमवार को दो घंटे तक रुकी। मंगलवार को दिन में बचा हुआ हिस्सा भी स्वयं से तोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: प्रेमी के चक्कर में मां को दिया नशीला पदार्थ, प्रेमिका जेवरात और रुपये लेकर हुई फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेरिकी शहर में धड़ाधड़ बिक रहे भारतीय आम, सिएटल में 'मैंगो फेस्टिवल', केसर-अल्फांसो की बढ़ी भारी डिमांड
Asian Games 2026: चीन के बाद अब जापान में स्वर्ण पदक पर भारत की नजर, जसप्रीत बुमराह की एंट्री से मजबूत हुआ गोल्ड मेडल बचाने का मिशन
Bareilly News: मंत्री-विधायकों का भी नहीं उठाते थे फोन, बिजली विभाग के इन चार अफसरों पर गिरी गाज
Lucknow Crime News : प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या, जंगल में फेंका शव, 12 दिन बाद मिले कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार
बलरामपुर : मां पाटेश्वरी के दरबार में सीएम योगी, शक्तिपीठ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, संत-महात्माओं और क्षेत्रीय लोगों से की मुलाकात