हल्द्वानी में अग्निकांड : अमेजन गोदाम में लगी भीषण आग, दम घुटने से कंपनी के दो कर्मचारियों की मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

पुलिस और फायर सर्विस ने पाया काबू, शुक्रवार देर रात हुआ अग्निकांड

शुक्रवार देर रात रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेजॉन के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना 11: 50 पर डायल-112 पर दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पातीं, दो कर्मचारियों की आग में झुलस कर मौत हो गई।

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार देर रात रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेजॉन के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना 11: 50 पर डायल-112 पर दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पातीं, दो कर्मचारियों की आग में झुलस कर मौत हो गई।  

आग बुझने के बाद मिले कर्मचारी
गोदाम में आग काफी भीषण थी। पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और उसे बुझाया। आग बुझाने के बाद जब गोदाम के भीतर गहन सर्च अभियान चलाया गया, तो वहां कार्यरत दो व्यक्तियों के गंभीर रूप से झुलसने और अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से दुःखद मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया। 

आग के कारणों की हो रही जांच
मृतकों में नरेन्द्र प्रसाद (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र सदी राम, निवासी- बागजाला, गोलापार और अमित आर्य (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र प्रताप राम, निवासी- पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी शामिल हैं। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को वैधानिक कार्रवाई के लिए तत्काल अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक कानूनी कवायद तथा आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

एसपी हल्द्वानी ने खुद संभाली कमान 
इससे पूर्व  अग्निकांड की सूचना प्राप्त होते ही थाना हल्द्वानी पुलिस बल और हल्द्वानी अग्निशमन(फायर सर्विस) की टीमें बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे ओडिशा CM माझी, फ्रंटलाइन वॉरियर्स को किया सलाम
Kanpur News: कांग्रेस नेता फजल हुसैन के बेटे का होटल में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
UP में बाल अधिकार आयोग के पुनर्गठन का रास्ता साफ: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, निष्क्रिय पड़े पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां
अमेरिकी शहर में धड़ाधड़ बिक रहे भारतीय आम, सिएटल में 'मैंगो फेस्टिवल', केसर-अल्फांसो की बढ़ी भारी डिमांड
Asian Games 2026: चीन के बाद अब जापान में स्वर्ण पदक पर भारत की नजर, जसप्रीत बुमराह की एंट्री से मजबूत हुआ गोल्ड मेडल बचाने का मिशन