फ्रांस में नये साल पर हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने एक हजार कारों को जलाया...400 लोग हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। फ्रांस में नए साल की रात हिंसा और उपद्रव के दौरान लगभग एक हजार कारों को जला दिया गया और करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बीएफएमटीवी ब्रॉडकास्टर ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह घटना न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई जब कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी की रात को कुल 984 वाहनों को आग लगा दी गई जिसमें 420 लोगों को पकड़ा गया और 310 लोगों को हिरासत में लिया गया।

फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलेउ ने कहा कि शहर में आतिशबाजी शुरू करने से जुड़ी कई घटनाएं हुईं। इसमें एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पेरिस पुलिस ने कहा कि वह छुट्टियों के दौरान पेरिस महानगरीय क्षेत्र में लगभग दस हजार अधिकारियों को तैनात करेगी। इस अवधि के दौरान फ्रांस में कुल एक लाख पुलिस कर्मी तैनात हैं।

फ़्रांस में कई समुदायों ने 31 दिसंबर को किशोर-किशोरियों के लिए रात 10 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया था। कई जिलों में पटाखों और परिवहन कंटेनरों में ईंधन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी बीच श्री रिटेलेउ ने ''प्रीफेक्ट'' और सुरक्षा अधिकारियों से ''देश पर बढ़ते आतंकवादी खतरे के उच्च स्तर'' के साथ-साथ बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण साल के अंत के समारोहों के दौरान अत्यधिक सतर्क रहने का आग्रह किया।

ये भी पढे़ं : सऊदी अरब में मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में ईरान के 6 नागरिकों को दी गई मौत की सजा

संबंधित समाचार