Bareilly: कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त में शहर, सूरज के दर्शन के लिए तरसे लोग...ठिठुरन बढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से बरेली को कड़ाके की सर्दी ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन लोग हाड़ कंपाने वाली सर्दी से ठिठुरते रहे।

न्यूनतम तापमान गिरने के साथ शीतलहर के कारण लोगों को भीषणठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट के साथ सुबह घने कोहरे की आशंका जताई है। अगले चार-पांच दिनों में बारिश के भी आसार जताए हैं। इससे सर्दी बढ़ने के साथ ही तापमान में और ज्यादा गिरावट होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- Bareilly: हीटर और ब्लोअर न बन जाएं जान के दुश्मन! बच्चों को लेकर डॉक्टर ने दी ये सलाह

संबंधित समाचार