देश पर बोझ बन चुकी है कांग्रेस: श्रीकांत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ऑनलाइन बैठक में कहा कि कांग्रेस अपनी घटिया मानसिकता के कारण आज देश पर एक बोझ बन गई है। यदि प्रधानमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई के लिए जैसलमेर क्षेत्र में जाकर उनके साथ दीपावली मनाई तो कांग्रेस इस पर भी टीका टिप्पणी कर रही है। …


मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ऑनलाइन बैठक में कहा कि कांग्रेस अपनी घटिया मानसिकता के कारण आज देश पर एक बोझ बन गई है। यदि प्रधानमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई के लिए जैसलमेर क्षेत्र में जाकर उनके साथ दीपावली मनाई तो कांग्रेस इस पर भी टीका टिप्पणी कर रही है। वास्तव में कांग्रेस अवसाद से ग्रस्त है । यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता का प्रमाण है। पहले श्री राहुल गांधी के इशारे पर प्रधानमंत्री के पुतले जलाए गए और अब जब पूरे देश ने जवानों के लिए , शहीदों के लिए दीपक जलाया और प्रधानमंत्री ने सैनिकों के बीच में जाकर दीपावली मनाई तो कांग्रेस इस पर भी टीका टिप्पणी कर रही है। जिन जिन राजनैतिक पार्टियों ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा उनका हस्र बुरा ही हुआ है।

पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा यानी वे डूबते जहाज पर चढ़े और आज सपा की स्थिति क्या बन गई है इसे कहने की जरूरत नही है और अब बिहार मे तेजस्वी यादव कांग्रेस के डूबते जहाज पर चढ़े तो वहां के परिणाम भी जनता के सामने है। ऊर्जा मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की खिंचाई करते हुये कहा कि वे अखबारों में विज्ञापन देकर दिल्ली की समस्याओं से निपटना चाहते हैं जब कि आज वहां की जनता प्रदूषण और कोरोनावायरस संक्रमण से जूझ रही है। कोरोनावायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में दिल्ली की सरकार पूरी तरह से विफल है।वृन्दावन कुंभ के संबंध में श्रीकांत ने बताया कि उन्होंने इस दिशा में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वृन्दावन कुंभ की व्यवस्थाओं को करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में जिले के अधिकारियों को वृन्दावन कुंभ की व्यवस्थाओं में तेजी लाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

संबंधित समाचार