हॉकी इंडिया ने बनाई प्रदेश सदस्य इकाइयों की मास्टर्स समिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया की प्रदेश सदस्य इकाइयों की मास्टर्स समिति में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह, मीर रंजन नेगी व गुरबख्श सिंह को मंगलवार शामिल किया। हॉकी इंडिया ने कहा कि इस योजना के तहत सभी आयुवर्गों (महिला और पुरुष) में मौके दिये जायेंगे। जिससे किसी भी खिलाड़ी को अपना शौक …


नई दिल्ली। हॉकी इंडिया की प्रदेश सदस्य इकाइयों की मास्टर्स समिति में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह, मीर रंजन नेगी व गुरबख्श सिंह को मंगलवार शामिल किया। हॉकी इंडिया ने कहा कि इस योजना के तहत सभी आयुवर्गों (महिला और पुरुष) में मौके दिये जायेंगे। जिससे किसी भी खिलाड़ी को अपना शौक बरकरार करने के लिए उम्र की बाधा न आए।

मास्टर्स कमेटी के गठन के लिए राज्य सदस्य इकाइयों से मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा कि हमें खुशी है कि राज्य सदस्य इकाइयों से हमें बेहतर समर्थन प्राप्त हुआ है जिन्होंने अपनी संबंधित समितियों के गठन में भारतीय हॉकी के प्रमुख नामों को शामिल किया है। हॉकी इंडिया की मास्टर्स समिति के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह, आरपी सिंह समन्वयक होंगे। वहीं बी पी गोविंदा, जगबीर सिंह, ए बी सुबैया, सुरिंदर कौर और एम रेणुका लक्ष्मी भी इसमें शामिल होंगी।

संबंधित समाचार