कानपुर में फंदे पर लटकता मिला सफाई कर्मी का शव: फूफा करते रहे फोन, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के बारासिरोही की घटना

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सफाई कर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। फूफा उसे कॉल करते रहे लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ। इसके बाद घर पहुंचकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह खिड़की के झरोखे से देखा जहां वह अपनी जान दे चुका था। 

इससे उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। फूफा के अनुसार उसके माता-पिता का पहले निधन हो चुका है। वह इकलौता था और पिता की जगह नौकरी पाई थी। वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं, कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। 

चौबेपुर के कजरियाखंड शेखपुरा निवासी 21 वर्षीय गौरव कुमार कानपुर देहात के शिवली में मैथा ब्लॉक में सफाई कर्मचारी था। इससे पूर्व गौरव के पिता अशोक कुमार वहां पर सफाई कर्मी हुआ करते थे। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में सन 2018-19 में गौरव कुमार को नौकरी मिल गई थी। 

गौरव की मां की भी काफी समय पहले निधन हो चुका है। माता-पिता के न रहने पर फूफा चौबेपुर निवासी कृपाशंकर उसकी देखभाल करते थे। कृपाशंकर खुद मैथा ब्लॉक के सेकेट्री पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि गौरव ने अपने काम के दम पर बारासिरोही में ही दो खंड का मकान बना लिया था। निचले खंड में किराएदार और पहले माले पर वो खुद रह रहा था। 

बताया कि हर चीज से समक्ष था इसके बाद उसने यह कदम क्यों उठाया नहीं समझ में आ रहा है। कृपाशंकर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से उसे वह कॉल कर रहे थे, लेकिन वह फोन नहीं रिसीव कर रहा था। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में कल्याणपुर इंस्पेक्टर के अनुसार घटना में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के लिए मोबाइल कब्जे में लिया गया। परिवार का कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: बेंगलुरु में छुट्टियां बिताने का हवाई टूर पैकेज: IRCTC की ओर से 8 दिन व 7 रातों का टूर, इन स्थानों पर घूमने का मौका, यहां बुक कराएं पैकेज

संबंधित समाचार