Airstrike: सूडान की राजधानी खार्तूम में हवाई हमला, 10 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खार्तूम। सूडान की राजधानी खार्तूम के दक्षिण में रविवार को एक क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। एक स्वयंसेवी समूह और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

एक स्थानीय स्वयंसेवी समूह दक्षिण खार्तूम आपातकालीन कक्ष ने एक बयान में कहा, "खार्तूम के दक्षिण में मेयो पड़ोस में अल-सहरिज स्टेशन को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले के बाद दस लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए जिनमें जलने के पांच मामले भी शामिल हैं।"

समूह ने बताया कि अल-सहरिज स्टेशन पर एक महीने के भीतर तीन बार बमबारी की गई थी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में एक बाजार और कई खाद्य दुकानें होने के कारण आमतौर पर नागरिकों की भीड़ रहती है। सूडानी समाचार पोर्टल अल-रकोबा ने रविवार को बताया कि हवाई हमले में घायल हुए अधिकांश लोगों को घटनास्थल से लगभग चार किमी दूर स्थित बशीर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के नवीनतम अनुमान के अनुसार सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से विनाशकारी नागरिक संघर्ष की चपेट में है। संघर्ष में कम से कम 29,683 लोगों की जान चली गई है और एक करोड़ 40 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म