गुरु गोबिंद सिंह की जयंती आज, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे और उनकी जयंती को ‘प्रकाश पर्व’ के रूप में मनाया जाता है।

खालसा पंथ की स्थापना करने वाले गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 1666 में आज ही के दिन बिहार के पटना साहिब में हुआ था। राष्ट्रपति मुर्मू ने उम्मीद जताई कि गुरु गोबिंद सिंह की शाश्वत शिक्षाएं सभी को धर्म, शांति और सौहार्द के मार्ग पर ले जाएंगी।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी लोगों को बधाई। मानवता के कल्याण के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा हमें प्रेरित करती रहती है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमेशा समानता और न्याय पर जोर दिया।’’ उन्होंने कामना की, ‘‘उनकी शाश्वत शिक्षाएं हमें धर्म, शांति और सौहार्द के मार्ग पर ले जाएं।’’

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस पावन अवसर पर, ‘‘हम महान गुरु के अद्वितीय साहस, ज्ञान और बलिदान का सम्मान करते हैं। उनकी शिक्षाएं हमें न्याय, समानता और निस्वार्थ सेवा को बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाशोत्सव पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जो प्रगतिशील, समृद्ध और दयालु हो।’’

यह भी पढ़ें:-भारत में मिला चीनी HMPV Virus का पहला मरीज, बेंगलुरु में 8 माह का बच्चा संक्रमित

 

संबंधित समाचार