अयोध्या: अवैध खनन पर चार जेसीबी, तीन डंपर व एक ट्रक सीज, नाव पर बैठकर फरार हुए आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी के तिहुरा माझा इलाके में अवैध खनन की सूचना पर रविवार की आधी रात राजस्व, खनन व पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान मौके से चार जेसीबी तीन डंपर व एक ट्रक को पकड़ कर सीज कर दिया गया। हालांकि आरोपी नाव के सहारे फरार होने में कामयाब हो गए।

पुलिस व खनन विभाग को बीते कई दिनों से तिहुरा माझा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने की सूचना मिल रही थी। रविवार की देर रात एसडीएम विकास दुबे, खनन अधिकारी चंद्रशेखर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी व अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा की टीम ने छापेमारी की।

इस दौरान रात में ही बड़े पैमाने पर खनन होता पाया गया, हाल यह था कि जेसीबी में हाइलोजन लाइट लगाकर रोशनी की व्यवस्था की गई थी। छापेमारी को देख मौके पर खनन कर रहे आरोपी नाव के सहारे सरयू उस पार भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से खड़े वाहनों को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। अयोध्या कोतवाल ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-भारत में मिला चीनी HMPV Virus का पहला मरीज, बेंगलुरु में 8 माह का बच्चा संक्रमित

संबंधित समाचार