जहरीली शराब ले रही ग्रामीणों की जान, पीने से तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के खैरगढ़ इलाके में तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने आज यहां कहा कि खैरगढ़ इलाके के गांव शेखूपुर निवासी संजय और नवीचन्द्र राजेन्द्र प्रसाद की मौत हो गयी। दोनों ने कल रात साथ शराब पी थी …

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के खैरगढ़ इलाके में तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने आज यहां कहा कि खैरगढ़ इलाके के गांव शेखूपुर निवासी संजय और नवीचन्द्र राजेन्द्र प्रसाद की मौत हो गयी।

दोनों ने कल रात साथ शराब पी थी । ग्रामीण अत्यधिक शराब सेवन से दोनों की मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार ने कहा कि दो लोगों की मौत की खबर मिली थी। जांच में पता चला है कि दोनों ने रात में शराब पी थी।

इधर मंगलवार की दोपहर शेखपुरा के अवधेश की भी उपचार के दौरान मौत हो गयी। उसने भी कल रात शराब पी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बड़े स्तर पर शराब की अवैध बिक्री होती है।

संबंधित समाचार