Stock Market: विदेशी कोष की निकासी के कारण शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस बृहस्पतिवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा भी करेगी, जिससे पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 236.42 अंक गिरकर 77,962.69 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 62.45 अंक की गिरावट के साथ 23,645.45 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,491.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित