धान न बिकने से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर/ मोहम्मदी खीरी। धान न बिकने से परेशान एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने अपनी फेसबुक पर लिखा-डेथ और अपनी फोटो लगाई। इसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसान …

लखीमपुर/ मोहम्मदी खीरी। धान न बिकने से परेशान एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने अपनी फेसबुक पर लिखा-डेथ और अपनी फोटो लगाई। इसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसान फेसबुक पर कई दिनों से मरने की बात लिख रहा था। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के दिलीप शुक्ला (38) पुत्र कृपा शंकर शुक्ला शंकरपुर राजा चौराहे पर रहते थे। मंगलवार को उन्होंने फेसबुक के स्टेटस में लिखा-डेथ। अपनी फोटो लगाई। चंद मिनटों के बाद दिलीप की मौत की खबर आ गई।

बताया गया कि उन्होंने जहर खाकर जान दे दी है। दिलीप के भाई रवि शुक्ला ने बताया कि उनका भाई काफी दिनों से डिप्रेशन में था। उनके पास 22 क्विंटल धान था। जिसकी नमी की जांच कराने वह खरीद केंद्र पर गया था। वहां कुछ विवाद हो गया तब से वह परेशान रहता था दिलीप एक राजनीतिक पार्टी का समर्थक था। उन्होंने बताया कि दिलीप फेसबुक पर अचानक सक्रिय हो गया था। वह क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ लिखने लगा था।

दिलीप की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस उसके घर पहुंच गई। महज तीन घंटे में ही उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। एसडीएम मोहम्मदी स्वाती शुक्ला का कहना है कि दिलीप का धान किसान के रूप में पंजीकरण नहीं था और न ही वह धान बेचने आया था। मृतक दिलीप शुक्ला अपने पीछे पत्नी मीरा शुक्ला(32), बड़ी बेटी नेहा(15), शालनी(12) और सबसे छोटी कोमल(10) और बुजुर्ग माता पिता को बिलखता छोड़ गए।

संबंधित समाचार