बुलंदशहर में छह शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गए 50 हजार रुपये और अवैध असलहा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद बैंक ग्राहक सेवा संचालक से लूट करने वाले छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार को बताया कि सिकन्द्राबाद पुलिस टीम व स्वाट टीम ने ग्राम शेरपुर के पास बीती देर रात दो बाइक पर सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने की कोशिश की।पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये जिनको गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों की निशाहदेही पर अन्य तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान निशान्त उर्फ निक्की, शुभम उर्फ बाबा,रवि बैंसला,भंवर सिंह और अनुज के रुप में हुई हैं। घायल निशांत और शुभम को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।
बदमाशों के कब्जे से लूटे गये 50 हजार रुपये, अवैध असलहा आदि बरामद हुये हैं।

श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं और इन्होने पांच जनवरी को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत बैंक ग्राहक सेवा संचालक से एक लाख 90 हजार रुपये लूटे थे।

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर: सट्टा माफिया त्रिलोक चंद्र के तीन मकानों को पुलिस ने किया कुर्क

संबंधित समाचार