बरेली: फोन पर महिलाओं से पूछेंगे, पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर रोकथाम के लिए मिशन शक्ति के तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। इन पर आने वाली शिकायतों पर थाना पुलिस कार्रवाई करती है। महिला की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई और कार्रवाई से महिला संतुष्ट है या नहीं, इसकी समीक्षा की जाएगी। …

बरेली,अमृत विचार। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर रोकथाम के लिए मिशन शक्ति के तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। इन पर आने वाली शिकायतों पर थाना पुलिस कार्रवाई करती है। महिला की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई और कार्रवाई से महिला संतुष्ट है या नहीं, इसकी समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में महिलाओं को फोन करके पूछा जाएगा। फोन पर महिला के फीडबैक के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने समीक्षा की जिम्मेदारी स्टाफ अफसर ओपी यादव को दी है।

मिशन शक्ति अभियान को एक महीना पूरा हो गया है। इसके तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। इनमें महिला पुलिसकर्मियों की ही ड्यूटी लगायी जा रही है। महिला संबंधी मामलों को इसी डेस्क पर भेजा जाता है। शिकायत के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करती है। एडीजी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में आयी शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के तहत सिर्फ कागजी रिपोर्ट को ही नहीं माना जाएगा बल्कि शिकायतकर्ता से फोन पर भी फीडबैक लिया जाएगा। उससे पूछा जाएगा कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है। पुलिस ने जो कार्रवाई की है, उससे वह संतुष्ट है कि नहीं।

इसी तरह पुलिस के खिलाफ की गई शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी। ऐसे मामले जिनमें जांच पूरी हो चुकी है और जांच के बाद शिकायर्ता संतुष्ट है कि नहीं इसके बारे में देखा जाएगा। समीक्षा की जिम्मेदारी स्टाफ अफसर को दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ जगह यूपी 112 का रेस्पांस टाइम ठीक नहीं है। रेस्पांस में देरी की क्या वजह है, इसकी भी समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा स्टाफ अफसर सीसीसीटीएनएस के तहत कार्रवाई, आईजीआरएस के तहत आयी शिकायतों, महत्वपूर्ण घटनाओं, लंबित विवेचनाओं, और स्थानीय अभिसूचना ईकाई के कार्यों की समीक्षा करेंगे। स्टाफ अफसर ओपी यादव ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जोन के सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद एडीजी के निर्देशों के तहत समीक्षा की जाएगी।

संबंधित समाचार