बरेली: ‘दिल्ली-एनसीआर से आए हैं तो कोरोना जांच जरूर कराएं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के चलते त्योहारी सीजन के बाद सीएमओ मंगलवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अंदाज में नजर आए। उन्होंने कोरोना को लेकर सर्तकर्ता बरतते हुए दिल्ली-एनसीआर से आने वाले लोगों से कोरोना की जांच कराकर आने की अपील की है। वायरल वीडियो और ऑडियो में वह …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के चलते त्योहारी सीजन के बाद सीएमओ मंगलवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अंदाज में नजर आए। उन्होंने कोरोना को लेकर सर्तकर्ता बरतते हुए दिल्ली-एनसीआर से आने वाले लोगों से कोरोना की जांच कराकर आने की अपील की है। वायरल वीडियो और ऑडियो में वह अमिताभ बच्चन के अंदाज में लोगों को जागरुक करते दिखाई दे रहे है।

सीएमओ बरेली डॉ. विनीत शुक्‍ला ने ऑडियो और वीडियो मैसेज जारी कर उन सभी लोगों से कोरोना टेस्‍ट कराने की अपील की है, जो हाल में दिल्ली-एनसीआर से लौटे हैं। दरअसल, उन्होंने यह अपील दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए की है। बता दें कि दिल्‍ली में कोरोना के बहुत ज्‍यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से राजधानी के वे सभी बाजार फिलहाल बंद कराने की गुजारिश की है, जहां कोविड को लेकर जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा।

ऐसे में अगर दिल्ली-एनसीआर से संक्रमित मरीज आ गया तो स्वास्थ्य विभाग के पास उसे ट्रेस करना मुश्किल होगा, जब तक किया जाएगा तब तक वह काफी लोगों के संपर्क में आ चुका होगा। इसको लेकर सीएमओ ने अपील की है। वह वीडियो में सदी के महानायक की तरह दो गज दूरी मास्क है जरूरी, जब तक दवाई तब तक ढिलाई नहीं का संदेश भी देते हुए दिखाई दिए।

संबंधित समाचार