बरेली: परचम कुशाई से शाहदाना वली के उर्स का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार को शाहदाना वली के उर्स का आगाज परचम कुशाई की रस्म के बाद बड़ी सादगी के साथ हो गया। इस बार दरगाह की ओर से जायरीन के उर्स में शामिल न होने की अपील की गई है। इसके बाद असर की नमाज के बाद लाल मस्जिद हाजी अजर …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार को शाहदाना वली के उर्स का आगाज परचम कुशाई की रस्म के बाद बड़ी सादगी के साथ हो गया। इस बार दरगाह की ओर से जायरीन के उर्स में शामिल न होने की अपील की गई है।

इसके बाद असर की नमाज के बाद लाल मस्जिद हाजी अजर बेग के निवास से जुलूस ए परचम रवाना हुआ, जो दरगाह आला हजरत के गद्दीनशीन अहसान मियां की सरपरस्ती में परंपरागत रास्ते से होता हुआ दरगाह पर पहुंचा। रास्ते में बरेली  मंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने परचम का फूल बरसा कर स्वागत किया। एसोसिएशन के संरक्षक जफर बेग, महानगर अध्यक्ष राजीव, कैसर रजा, लकी गुप्ता, अदनान बेग, राजीव गुप्ता, गिरधार कट्टर, समेत अन्य लोगों मौजूद रहे। दरगाह पर पहुंचकर अहसान मियां के हाथों से परचम कुशाई की गई और उर्स का आगाज हुआ।

उसके बाद असर की नमाज के बाद मुशायरे की महफिल सजाई गई। मुशायरे की महफिल में युसूफ इब्राहिम, गफूर पहलवान, अबरार खां,  जावेद खां,आसिफ सकलैनी, जावेद खां, परवेज खां, सलमान शम्शी, भूरा साबरी, जर्दब साबरी, फरहत खां, सलीम राज समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया बुधवार 18 नवंबर को जोगी नवादा से जुलूस ए गागर रवाना होगा, जिसकी सरपरस्ती दरगाह तहसीनी के सूफी रिजवान रजा खां करेंगे।

संबंधित समाचार