Bareilly: 'हम चैलेंज करते हैं कि महाकुंभ नहीं होने देंगे', CM योगी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी और सिर कलम करने की धमकी देने वाले मैजान रजा को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हम चैलेंज करते हैं कि महाकुंभ नहीं होने देंगे, चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ें।

यह मामला तब सामने आया जब हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने एक्स पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि आरोपी की पोस्ट से बहुसंख्यक समाज की आस्था को ठेस पहुंची है।

बात दें, मैजान रजा ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर और महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। आरोपी ने राम मंदिर को लेकर लिखा था कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है।  पं. केके शंखधार सहित कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कार्रवाई
शुक्रवार रात प्रेमनगर थाना पुलिस ने 30 वर्षीय मैजान रजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदूवादी संगठनों की मांग
हिंदू संगठनों ने आरोपी की पोस्ट को "जिहादी मानसिकता" करार देते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी से सख्त कार्रवाई की अपील की थी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: '90 घंटे काम करो, घर बैठे पत्नी को कितनी देर निहारोगे', L&T चेयरमैन के बयान पर भड़कीं महिलाएं

संबंधित समाचार