पाकिस्तान: घर में रखे पटाखों में विस्फोट से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में शनिवार को घर के अंदर रखे पटाखों में विस्फोट होने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गयी। मृतकों में चार महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

यह घटना लाहौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर मंडी बहाउद्दीन के फलिया में घटी। घर में रखी आतिशबाजी सामग्री में आग लग गई और विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि आतिशबाजी बनाकर जीविका चलाने वाले इस परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां सात में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 पुलिस ने बताया, "शनिवार सुबह घर में रखे पटाखों में विस्फोट हो गया, जिससे घर की छत गिर गई। परिवार के छह सदस्यों (जिनमें चार महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा शामिल है) की मौत हो गई। उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। सात अन्य (जिनमें ज्यादातर पुरुष हैं) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।"  

यह भी पढ़ें:-डालर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत पर बोलीं प्रियंका गांधी- देश की जनता को जवाब दें प्रधानमंत्री

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव