डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत पर बोलीं प्रियंका गांधी- देश की जनता को जवाब दें प्रधानमंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रुपये की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 86.4 रुपये हो गई है। 

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान दिए गए एक बयान का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 86.4 रुपये हो गई है। "

उन्होंने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में जब एक डॉलर की कीमत 58-59 रुपये थी, तब नरेन्द्र मोदी जी रुपये की कीमत को सरकार की आबरू से जोड़ते थे। वह कहते थे, "मुझे सब मालूम है। किसी देश की करेंसी ऐसे गिर नहीं सकती..." कांग्रेस नेता ने कटाक्ष किया, "आज वह खुद प्रधानमंत्री हैं और रुपये की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। उन्हें देश की जनता को जवाब देना चाहिए।" 

ये भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ: सीएम योगी ने रामलला के चरणों में झुकाया शीश, साधु संतों के साथ भोजन प्रसाद किया ग्रहण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज