Balrampur News: भाभर रेंज में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र के भाभर रेंज में एक वयस्क तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के मौत के कारणों की जांच की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉ सेम मारन एम ने रविवार को बताया कि भाभर रेंज के बेलभरिया गांव के पास सागौन के बाग में शनिवार को एक तेंदुए का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम आज पोस्टमार्टम करेगी। उन्होंने बताया कि यह शव नर तेंदुए का है और उसकी उम्र करीब छह वर्ष है। 

ये भी पढ़ें- BPSC छात्रों का विरोध प्रदर्शन, अशोक राजपथ पर आगजनी...पप्पू यादव ने किया बिहार बंद' का आह्वान

संबंधित समाचार