बरेली: भैंस चोरी करने वाले का फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले- पुलिस से झूठी शिकायत की, इसलिए तनाव में था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में भैंस चोरी के एक आरोपी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के भऊआपुर गांव में हुई। तीन दिन पहले गांव के राम गोपाल पर कुछ ग्रामीणों ने भैंस चोरी का आरोप लगाया था, लेकिन राम गोपाल इसे झूठा बताते रहे। अब उनकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और राम गोपाल की मौत की जांच शुरू कर दी है।

राम गोपाल के परिजनों के मुताबिक, गांव के मुन्ने कश्यप आदि ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि रामगोपाल ने उनकी भैंस चोरी की है। राम गोपाल मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। वह अपने खिलाफ पुलिस में हुई शिकायत से परेशान हो गए। परिजनों का कहना है कि उन्होंने चोरी नहीं की थी। उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई। इसी को लेकर वह तनाव में थे।

पुलिस जांच जारी
राम गोपाल के परिजनों ने अभी उनकी मौत को लेकर कोई शिकायत नहीं की है। परिवार वालों ने बताया कि पुलिस आई थी और जांच पड़ताल करके चली गई। पुलिस इस मामले में जांच कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

यह भी पढ़ें- Bareilly: सड़क छाप मयखानों पर धरे 330 दारूबाज...811 शराबी ड्राइवरों के चालान, 61 वाहन सीज

संबंधित समाचार