यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस बुधवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के समीप खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। चांदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक डीडी सिंह ने बताया कि बुधवार …

फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस बुधवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के समीप खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चांदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक डीडी सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे फतेहपुर शहर से लगभग 40 सवारियां लेकर जहानाबाद कस्बे जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर मदरी गांव के समीप खाई में गिर गई, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में से चार लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। डीडी सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

संबंधित समाचार