तमिलनाडु में पोंगल धार्मिक उत्साह, उल्लास से मनाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

चेन्नई, अमृत विचारः तमिलनाडु में पारंपरिक फसल उत्सव पोंगल धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यह त्योहार हर साल शुभ तमिल महीने 'थाई' के पहले दिन पड़ता है और लोग सूर्य देव की पूजा करके बहुत उत्साह के साथ उत्सव की शुरुआत करते हैं।

लोग ने नए कपड़े पहने, चावल, दाल, गुड़ और दूध से बना एक पारंपरिक व्यंजन मीठा पोंगल तैयार किया। किसानों ने भरपूर मौसम के लिए धन्यवाद देने के लिए तैयार भोग को सूर्य देव को अर्पित किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत धूमधाम से पोंगल मनाया गया। लोगों ने अपने आंगनों को रंगीन रंगोलियों से सजाया और उत्सव मनाया। पारंपरिक मिट्टी के बर्तन का उपयोग करके पोंगल तैयार किया।

यह भी पढ़ेः विदेशों में खाई जाएगी उत्तर प्रदेश के फल और सब्जियां, 4 हजार करोड़ की परियोजना प्लान तैयार

संबंधित समाचार