दिवाली पर रिश्तेदार को देना चाहता था बाइक का उपहार, हो गया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के सेवा नगर से मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो इसे दीपावली के उपहार के रूप में बिहार में अपने रिश्तेदारों को भेजना चाहता था। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी 25 वर्षीय शिवशंकर के रूप …

नई दिल्ली। दिल्ली के सेवा नगर से मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो इसे दीपावली के उपहार के रूप में बिहार में अपने रिश्तेदारों को भेजना चाहता था। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी 25 वर्षीय शिवशंकर के रूप में हुई है। वह यहां कोटला मुबारकपुर में एक ढाबे पर काम करता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को केएमपुर थाने में सेवा नगर से मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिली। सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल के पास एक व्यक्ति टहलता नजर आया। कुछ समय बाद वह बाइक को चुराकर ले गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने सेवा नगर नाले के पास जाल बिछाया और आरोपी को तब पकड़ लिया गया जब वह चुराई गई मोटरसाइकिल के साथ वहां पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल को दीपावली के उपहार के रूप में बिहार में अपने रिश्तेदारों को भेजना चाहता था।

संबंधित समाचार