बदायूं: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बदायूं, अमृत विचार। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। पति से विवाद के बाद पत्नी मायके में रहने लगी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। 

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव भरकुइयां निवासी राजकुमार (25) पुत्र गंगा सहाय अपने परिवार के साथ पानीपत में रहकर मजदूरी करते थे। जहां उनकी पत्नी सुजाता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते तकरीबन एक साल पहले सुजाता अपने गांव आ गई थीं। जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच बात-बात पर विवाद होता रहता था। परिजनों के अनुसार सुजाता ने राजकुमार और उनके अन्य परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद भी वह ससुराल आती रहती थी। 15 दिन पहले सुजाता अपने मायके चली गई थी। राजकुमार परेशान रहने लगे थे। सोमवार रात राजकुमार ने अपने घर के बरामदे के छज्जे से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिजनों ने शव लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें - बदायूं : स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार, भांगड़ा करके मनाया जश्न

संबंधित समाचार