पीलीभीत: दंपति का एक ही रस्सी से बने दो फंदों से लटका मिला शव, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भट्टे पर मजदूरी करने वाले दंपति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ दूरी पर एक पेड़ पर रस्सी से बने दो फंदे से लटका मिला। अन्य श्रमिकों की नजर पड़ी तो मामले की सूचना उनके परिवार को दी गई। परिवार वाले बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों के शव को घर ले गए। बाद में जानकारी होने पर पुलिस जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। फिलहाल पुलिस भट्टे पर काम करने वाले लोगों से मामले की जानकारी कर रही है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भगाडंडी के रहने वाले 22 वर्षीय फरमान पुत्र मोहब्बत शाह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।  उसकी आठ माह पहले गांव की 20 वर्षीय नाजिया से प्रेम विवाह किया था। दंपति एक माह से थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम तिरकुनिया नासिर में एक ईट भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे। गुरुवार को दंपति के शव भट्टे के समीप पेड़ पर एक ही रस्सी से बने दो अलग अलग फंदों पर लटके मिले। श्रमिक फरमान के पिता भी इसी भट्टे पर मजदूरी करते हैं। कुछ देर बाद भट्टे पर काम करने वाला एक मजदूर की नजर दंपति के शव पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। शोर पर लोग जमा हो गए। मृतक के परिवार वाले भी पहुंच गए। दोनों शव को उतारकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखकर अपने गांव ले आए। इसकी सूचना किसी ने अमरिया पुलिस को दे दी। इस पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर किसी के न मिलने पर पुलिस वापस लौट आई। इसके बाद पूरे मामले की सूचना थाना जहानाबाद पुलिस को दी गई। फिर थाना जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक विष्णु सोलंकी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मगर, परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई करने से इनकार किया कर दिया। इंस्पेक्टर जहानाबाद मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलने पर मृतक के गांव पुलिस भेजी गई थी। परिजन ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक आत्महत्या करने का कोई कारण भी प्रकाश में नहीं आया है। फिलहाल जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जंगल बुक बनेगी...संजो रहे सैलानियों का फीडबैक

संबंधित समाचार