रामपुर : सहायक अध्यापक के पद पर फर्जी नियुक्ति करने में बाबू सहित दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सिविल लाइन पुलिस ने किया कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने भेजा जेल

रामपुर, अमृत विचार। फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक के पद पर पत्नी की भर्ती कराने और उसके बाद वेतन निकालने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने बाबू सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

नगर खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार सक्सेना की तहरीर के आधार पर 8 अक्टूबर 2023 को सिविल लाइन पुलिस ने जवाहर लाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंची चौपाल की प्रबंधक रफत बेगम के खिलाफ सहायक अध्यापक ज्ञानेश्वरी सिंह की फर्जी नियुक्ति करने के संबंध में (प्रबंधक और सहायक अध्यापक) दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर जवाहर लाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंची चौपाल के बाबू नरेन्द्र प्रकाश के द्वारा फर्जी अध्यापिका ज्ञानेश्वरी का वेतन पत्र फर्जी तरीके से तैयार कर बीएसए कार्यालय भेजा था। जबकि सहायक अध्यापिका ज्ञानेश्वरी सिंह के पति नेकपाल सिंह सहायक लेखाकार वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय में वित्त लेखा विभाग में बाबू थे। उन्होंने पत्नी ज्ञानेश्वरी को अध्यापक पद पर फर्जी नियुक्ति दिलाकर खाते में वेतन ड्रा किया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 120 बी की वृद्धि करते हुए दोनों के नाम जोड़े थे। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को कार्यालय से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - रामपुर : बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव का नूर महल में स्वागत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका