कानपुर में दरवाजा फांदकर घर में घुसे चोर: 20 लाख का माल किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर थाना क्षेत्र में न्यू सिविल लाइंस गुरुदेव पैलेस निवासी 80 वर्षीय वृद्धा लक्ष्मी श्रीवास्तव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। दरवाजा फांदकर घर में घुसे और 20 लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय लक्ष्मी परिवार के एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए आईआईटी कैंपस गई थीं। देर शाम जब वह अपने घर लौटीं, तो घर के दरवाजे टूटे मिले और चोरी का पता चला।

महिला ने तत्काल 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों का सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

बुजुर्ग महिला के बहन के बेटे आदर्श ने बताया कि उनके मौसा गुरु नारायण श्रीवास्तव का देहांत हो गया था। वह एसबीआई में कार्यरत थे। जिनकी पेंशन पर मौसी को मिलती है। एक बेटा अनुराग श्रीवास्तव जिसका देहांत 2008 में हो चुका है। मौसी घर में अकेली रहती थी।

संबंधित समाचार