शाहजहांपुर: स्वास्थ्य कर्मी के पास आई धमकी भरी कॉल, दो लाख की मांगी रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रुपये नहीं देने पर मय परिवार जान से मारने की दी धमकी

शाहजहांपुर, अमृत विचार। स्वास्थ्य कर्मी के पास धमकी भरी कॉल आई है, कॉल करने वाले ने दो लाख की रंगदारी की मांग की है, रुपये नहीं देने पर मय परिवार जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने सदर पुलिस को दी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि धमकी भरी कॉल आने के बाद से वह और उनका पूरा परिवार भयभीत है।

थाना सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी अमित दुबे ने थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता पद पर तैनात हैं। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:34 बजे मेरे मोबाइल पर कॉल आई, जिसे रिसीब करने पर कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि तुम जिला अस्पताल में काम करते हो, मैं तुम्हे जानता हूं, तुम्हारे पास बहुत नोट हैं। दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी, रुपये नहीं देने पर मय परिवार के जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि जब से रंगदारी मांगने वाली धमकी भरी कॉल आई है, तब से मैं और मेरा परिवार भयभीत है। पूरे परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर : एक करोड़ की जमीन जिलाधिकारी ने कराई कब्जामुक्त, सालों से काबिज थे भूमाफिया

संबंधित समाचार