कासगंज : खेत पर लगाए तार में दौड़ाया करंट, चपेट में आकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मृतक के पति ने किसान को ठहराया मौत का जिम्मेदार, पुलिस को दी तहरीर

कासगंज, अमृत विचार। थाना ढोलना क्षेत्र में फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में किसान ने एचटी लाइन को करंट लगा दिया। शुक्रवार की सुबह दैनिक क्रियाओ से निवृत होने गई एक 50 वर्षीय वृद्ध महिला की तार की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतका के पति ने खेत मालिक को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना को लेकर मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

किनावा गांव निवासी ओमप्रकाश की 50 वर्षीय पत्नी नारायण देवी शुक्रवार की सुबह को दैनिक क्रियाओ से निवृत होने के लिए खेतो की ओर गई हुई थी, तभी गांव के ही रहने वाले विजय सिंह पुत्र केहरी सिंह ने आवारा पशुओ से खेत में खड़ी फसल को बचाने के लिए चारो ओर तारों की बैरिकेटिंग लगा दी थी। उसमे एचटी लाइन का करंट छोड़ दिया था। नारायण देवी जिसकी चपेट में आ गई और उनकी करंट लगने से मौत हो गई । घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को हुई वह खेतो की ओर दौड़ पडे। महिला की मौत को देखकर चीखपुकार करने लगे। घटना की जानकारी ढोलना थाना इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा को दी गई। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि मृतका के पति ने खेत मालिक के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर खेत मालिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जगह जगह खेतो में लगी हुई तारों की बैरिकेटिंग
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव किनावा में ही किसान ने अपने खेतो के चारो ओर बैरिकेटिंग ही नहीं की है, बल्कि अधिकांश किसान अपने अपने खेतो के चारो ओर लोहे के तारों  और कटीले तारों को लगाकर बैरिकेटिंग कर रहे हैं, ताकि उनकी खेत में खड़ी फसल को गोवंश बर्बाद नहीं कर सके, लेकिन उन तारों में करंट को प्रभावित करना गलत है। किसी की जान भी जा सकती है। किसानों को तारों में करंट नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा ओर भी लोगों की जाने जा सकती है।

''किसानों को खेतों में कटीले तार और लोहे के तारों में करंट को नहीं लगाना चाहिए। जिससे की किसी भी जान जा सकती थी। इस तरह के मामले सामने आएंगें, तो निश्चित ही खेत मालिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।'' -संजीव कुमार, एसडीएम, सदर

पशुशाला में भैंस को लेकर जा रही किशोरी को लगा करंट
कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलोसराय में भैंस को पशुशाला लेकर जा रही किशोरी विद्युत पोल की चपेट में आ गई। गांव पिलोसराय निवासी पप्पू ने बताया उनकी 13 वर्षीय बेटी दीक्षा घर से भैंस खोलकर पशुशाला में बंधाने के लिए जा रही थी, तभी पशुशाला के समीप खडे विद्युत पोल से दीक्षा का हाथ टच हो गया। करंट ने किशोरी को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन उपचार के लिए उसे सोरों स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिलाअस्पताल के लिए भेज दिया। किशोरी के पिता ने बताया उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।

संबंधित समाचार