Rinku-Priya Wedding : क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हनिया बनेंगी प्रिया सरोज, रिश्ता तय...लखनऊ में होगी सगाई!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय हो गया है। सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के बीच सांसद प्रिया सरोज के पिता और केराकत से विधायक तूफानी सरोज ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों का रिश्ता तय हो गया है। दोनों परिवारों ने रिश्ता मंजूर कर लिया है। जल्दी ही लखनऊ में सगाई होगी। प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि जोड़ी बहुत अच्छी है। उन्होंने बताया कि रिंकू के परिवार वाले हमारे परिवार वाले से मिले, रिश्ते को लेकर हमने भी मंजूरी दे दी है। प्रिया और रिंकू दोनों एक दूसरे से रिश्ते को लेकर तैयार हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते हैं।

उन्होंने कहा, रिंकू बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। तूफानी सरोज ने कहा कि मेरी बेटी भी काफी पढ़ी लिखी है और एक सांसद के तौर पर वह अच्छा काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उसके काम की सराहना करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, संसद का बजट सत्र खत्म होने के बाद रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई होगी। लखनऊ में ही सगाई का कार्यक्रम होगा। सगाई के बाद शादी भी लखनऊ में ही होगी। 

ये भी पढ़ें : ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, यशस्वी-शमी की एंट्री, शुभमन गिल बने उप कप्तान

संबंधित समाचार